विधुत व्यवस्थाओं की आखं मिचौली में सुधार कब होगा जिम्मेदार जानबूझकर है मौन

राजस्थान/ बाड़मेर –  साहब आपके घर में बिजली जल रही है क्या, हाँ आपको क्या दिक्कत है पहले ये बताओ लेकिन पिछले दो तीन सालों से विधुत उपभोक्ताओं द्वारा जोधपुर डिस्काम काल सेन्टर से लेकर मुख्यमंत्री द्वारा निगरानी में चल रहे सम्पर्क पोर्टल पर भी दर्जनभर शिकायतों के बावजूद भी कोई सुधार नही किया गया है। विधुत उपभोक्ताओं ने कहा कि नया पावर हाउस की सबसे लम्बी विधुत सप्लाई लाइन लगभग बीस पच्चीस किलोमीटर की दूरी होने से कहीं पर भी फाल्ट होने पर सभी विधुत उपभोक्ताओं की विधुत सप्लाई बाधित होती है। दानजी की होदी, कोजानियो का पाड़े सहित हमारे क्षेत्र भौलिये री कृपा मार्ग पर चौबीस घंटे में हमेशा की तरह तीस चालीस बार बिजली चलीं जाती है और दर्जनों बार सम्पर्क पोर्टलो के प्रत्युत्तर सहित उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार विधुत विभाग प्रथम के क्षेत्राधिकार में लक्ष्मी नगर स्कूल के पास नया जी औ वगैरह लगवाने के लिए पिछले दो तीन साल से मांग कर रहे हैं विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा जी ओ लगवाने का सामान ही ठेकेदार को नहीं दिया गया था लेकिन लक्ष्मी नगर स्कूल के पास मौके पर विधुत पोल जरूर ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो चार सप्ताह पहले ही विधुत पोल खड़ा कर दिया था लेकिन आज देखा तो वो भी गायब कर दिया है क्षेत्र के विधुत उपभोक्ताओं में विधुत विभाग के अधिकारियों के प्रति भारी रोष व्यक्त किया।

आज विधुत उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई करने वाले सभी अधिकारी उन्हे आवंटित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति करे। जुलाई माह में माईग्रेशन के कार्य के चलते प्रभावित हुई बिलिंग एवं राजस्व वसूली के कार्य को सितंबर माह में गति प्रदान करे। यह बात मुख्य अभियंता बाड़मेर एन.के. जोशी ने बाड़मेर वृत के राजस्व वसूली कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक में कही।

जोशी ने उपखण्डवार सभी सहायक अभियंताओं से जुलाई माह तक राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस पर सहायक अभियंताओं द्वारा बताया गया कि बाड़मेर जिले के परिसीमन एवं नए उपखण्ड बनने से कई उपभोक्ता एक उपखण्ड से दूसरे उपखण्ड में स्थानान्तरित हुए हैं एवं सभी उपभोक्ताओं के खाता संख्या भी बदल गए हैं। इस कारण उपभोक्ताओं की समय पर बिलिंग नहीं हो पाई एवं नए खाता संख्या के कारण उपभोक्ता बिल भी जमा नहीं कर पाए। इस पर मुख्य अभियंता ने सितंबर माह में बिलिंग कार्य को 15 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं शेष 15 दिनों में बकाया राशि वसूली का कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए।

मुख्य अभियंता ने फीडर इंचार्ज द्वारा लाई जा रही फोटो रीडिंग की रेंडेमली जांच करने व त्रुटि पाए जाने पर निगम नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने 50 हजार से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के ट्रांसफाॅर्मर उतारने की कार्यवाही करने, 18 किलोवाॅट से अधिक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर सितंबर माह में लगाने के निर्देश दिए।

उन्होने पीडीसी कनेक्शनों की रेंडमली जांच करने, परिसर में विद्युत चोरी पाए जाने पर सतर्कता जांच की कार्यवाही एवं नवीन कनेक्शन पाए जाने पर पुरानी बकाया राशि नवीन खाते में डालने एवं विद्युत कनेक्शन जारी करने वाले कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने सभी अधिशाषी अभियंता राजस्व वसूली कार्य की प्रभावी माॅनिटरिंग करने निर्देश दिए।

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने सभी सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया कि उन्हे सितंबर माह के लिए आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जावें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने रबी की सीजन से पूर्व फील्ड में चल रहे फीडर सेग्रीकेशन कार्यो की भौतिक जांच कर पूर्ण कराने, आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यो की प्रभावी माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशाषी अभियंता (पवस), सहायक अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *