बारिश ने उमस से दी लोगों को राहत, संडे को भारी बारिश का अलर्ट

बरेली। शुक्रवार शाम और रात में बरसात ने के चलते तापमान तेजी के साथ नीचे गया। शनिवार को सामान्य बारिश का अनुमान है। मगर मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को चार बजे के बाद आसमान में अचानक घने बादल छाने की वजह से मौसम खुशगवार हो गया। कुछ देर के लिए हुई झमाझम बरसात की वजह से तापमान गिरा। इसके बाद रात को मेघा एक बार फिर बरसना शुरू हुए। लगातार रुक-रुककर झमाझम बरसात होती रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 6-8 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद कमी आने की संभावना है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *