सहारनपुर – वक़्फ़ सम्पत्तियो मे अब लूट करने वालों की खै़र नही वक़्फ़ संम्पतियो को लेकर सरकार के सख्त तेवर के बाद पिछले दिनों सहारनपुर कर्बला के प्रबंधक अबू तालिब ज़ैदी की तहरीर पर वक़्फ़ कर्बला की सम्पत्तियो को अपना निजी बताकर बेचने वाले नवेद हैदर , तनवीर हैदर आदी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड ने जिलाधिकारी सहारनपुर को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है ।
बताते चले कि तनवीर हैदर और नवेद हैदर आदी ने वक़्फ़ संख्या आई-1855 कर्बला सहारनपुर के मुतवल्ली पद पर रहते हुए उसकी सम्पत्तियो को अपना निजी बताते हुए फ़र्ज़ी कागज़ात के आधार पर बैनामा कर दिया था जिसकी शिकायत 2020 में तालिब ज़ैदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से की थी लम्बी जाँच के बाद वर्ष 2022 मे तनवीर हैदर को पद से हटाकर तालिब ज़ैदी को मुतावल्ली नियुक्त किया गया , जिसके विरोध मे पूर्व मुतवल्लियों ने मा.न्यायालय मे मुक़दमा दायर किया लेकिन अदालत ने कड़ी टिपण्णी करते हुए पूर्व मुतवल्लियों के स्टे एप्लीकेशन को ख़ारिज कर दिया । इस प्रकरण की जाँच सहायक सर्वे आयुक्त वक़्फ़ भरत लाल गोंड ने भी की थी जिसमे उन्होंने पाया कि वास्तव मे नवेद हैदर आदी द्वारा वक़्फ़ सम्पत्तियो के बैनामे किए गए है , जिसके बाद शिया वक़्फ़ बोर्ड ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को पत्र भेज कर इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है, अब देखना यह है कि क्या योगी राज मे यह वक़्फ़ माफिया भी अन्य माफियाओ कि तरह सलाखों के पीछे जाते है या किसी का सफ़ेद कॉलर का संरक्षण प्राप्त कर के बच जाते है, हालाकि शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी लगातार वक़्फ़ माफियाओ के खिलाफ़ कार्यवाही कराते हुए सम्पत्तियो की रिकवरी का कार्य तेज़ी से करा रहे है ।
– सहारनपुर से रविश आब्दी
