रामनगर रोड पर दो बाइकें टकराई, आंवला के पूर्व चेयरमैन गंभीर घायल

आंवला, बरेली। आंवला-रामनगर रोड पर सोमवार देर शाम दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं, इसमें आंवला के पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से विमल और संजीव सक्सेना के गंभीर होने की वजह से दोनों को बरेली के लिए रेफर किया गया। रास्ते मे विमल ने दम तोड़ दिया। सोमवार की शाम सात बजे पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता संजीव सक्सेना बाइक से रामनगर से आंवला आ रहे थे। वह स्वयं बाइक चला रहे थे। आंवला की ओर मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घेवरा की गौटिया निवासी विमल पुत्र रामबाबू अपने भतीजे सुमित के साथ बदायूं से वापस मीरगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रामनगर मार्ग पर बांके बिहारी पेट्रोल पंप के सामने दोनों की बाइकें टकरा गई। ​टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार संजीव सक्सेना, विमल व सुमित तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया, जहां से विमल और संजीव की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही विमल की मौत हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *