गन्ना भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

बहेड़ी, बरेली। गन्ने का 159.5 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने अनिश्चितलकीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है जब तक किसानों को पूरा भुगतान नहीं मिल जाता उनका धरना जारी रहेगा। भाकियू भानू गुट ने केसर मिल के डिस्टलरी गेट पर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भाकियू भानु के तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी ने कहा कि केसर मिल ने गन्ना लेकर चीनी बेच ली और किसानों को भुगतान नहीं दिया। अफसरों ने उसी समय मिल पर गन्ने का भुगतान देने का दबाब नहीं बनाया। अगर अफसर उसी समय मिल पर थोड़ा-थोड़ा करके भुगतान किए जाने का दबाब बनाते तो किसानों का बकाया नहीं रहता। तराई इलाके के युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने कहा कि केसर मिल जब तक किसानों को गन्ने का पूरा भुगतान नहीं करेगी संगठन का किसानों के साथ आंदोलन जारी रहेगा। धरने में मुख्य रूप से तराई के प्रदेश प्रभारी नितिन सिरोही, मुख्य महासचिव शाहिद अंसारी, प्रदेश सचिव इरशाद अहमद, तहसील अध्यक्ष सोनू बेनीवाल आदि किसान नेता मौजूद रहे। गन्ना किसानों का मिल पर 159.5 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। किसानों का पिछले सीजन का 141.96 करोड़ और इस सीजन का 17.55 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों को पिछले सीजन का बहुत कम भुगतान मिला था। जबकि इस सीजन का भी मिल प्रबंधन ने साढ़े 17 करोड़ रुपये रोक लिया है। भुगतान न मिलने से छोटे किसान पिस गए हैं और उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। उनपर कर्जे का बोझ आ गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *