मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के चुरई दलपतपुर गांव मे बुधवार को महिला मकान की छत से गिरकर घायल हो गई। परिवार वाले आनन फानन मे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उनके बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर निवासी जावित्री देवी बुधवार की सुबह गेंहू सुखाने को घर की छत पर डाल रही थी। गेंहू डालते समय अचानक सीढ़ियों से पैर फिसलने से वह छत से गिर गई। सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उस पर घर में कोई नहीं था। बेहोश जावित्री लोहे के गेट के पास काफी देर तक पड़ी रही। खून बहता रहा। परिजन घर आए तो उन्हे मामले की जानकारी हुई। परिजन उनको लेकर कई अस्पतालों में दौड़े। कुछ देर में जावित्री देवी (50) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका के संतान नहीं हैं। उनके पति महेंद्र की 20 साल पहले मौत हो गई थी। मृतका मायका रामपुर के कपनेरी गांव में है।।
बरेली से कपिल यादव
