फरीदपुर में गौसगंज के नहर रोड से होकर निकलेंगे कावड़िये

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर मे एडीएम-ई पूर्णिमा सिंह और एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने टीम के साथ कांवड़ियों के रूट का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। गौसगंज के नहर रोड पर चौड़ीकरण का काम दो दिन में पूरा करके सड़क मार्ग को कांवड़ियों के लिए खोलने का फैसला लिया गया। बदायूं के कछला के गंगा घाट एवं चौबारी की रामगंगा से तमाम कांवड़िया जल लेकर फरीदपुर के पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग से होकर निकलते थे। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद रेल विभाग में क्रॉसिंग को बंद कर दिया। गौसगंज के नहर रोड पर चौड़ीकरण का काम चल रहा था। जिससे कांवड़ियों के रूट को लेकर असमंजस था। प्रशासन ने ठेकेदार को गौसगंज सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का काम जल्द करने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद सड़क मार्ग पर चौड़ीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। शनिवार को एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ फरीदपुर संदीप कुमार सिंह, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी के इंस्पेक्टर के साथ कांवड़ियों के रूट का निरीक्षण करने पहुंचे। गौसगंज के चौड़ीकरण का काम दो दिन में करने का समय दिया। नहर रोड से फतेहगंज पूर्वी तक पहुंचने वाले कांवड़ियों के लिए सुरक्षा की व्यवस्था को कहा। पंचेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ की संभावना से वैरिकेडिंग के लिए पुलिस को जिम्मेदारी दी गई। बुखारा रोड पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को दियोरनिया चौकी इंचार्ज लोकेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *