भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे एयरफोन लगाकर लाइन पार कर रहे युवक की कासगंज-काशीपुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा दिया। नितोई गांव के प्रधानपति राम निवास लोधी ने बताया कि उनके गांव के मजदूर नेकसू राजपूत उर्फ नन्हे के दो बेटों में छोटा बेटा भूपेन्द्र राजपूत उम्र 19 वर्ष शनिवार सुबह रेलवे फाटक की ओर भमोरा निवासी नन्हे सिंह के खेत में लगाये धान की फसल देखने गया था। भूपेन्द्र इयरफोन से गाने सुनते हुए गांव से कुछ दूर बरेली-कासगंज रेल लाइन पार कर रहा था,उसी समय बदायूं की ओर से काशीपुर जाने के लिए आई पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। ट्रेन का गार्ड शव को उठाकर मकरंदपुर स्टेशन पर ले गया। रेलवे कर्मचारी प्रभात कुमार की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक गंगा सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के घर वालों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएसआई धर्मेंद्र पवार ने कहाकि युवक मंद्धबुद्धि का बताया गया है। इयरफोन कानों मे लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।।
बरेली से कपिल यादव
