पुलिसकर्मियों को मिला पदक और सम्मान

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गारद में एसएसपी अनुराग आर्य ने तिरंगा फहराया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण के पश्चात उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों सीओ एलआईयू विजय राणा, सहायक रेडियो अधिकारी (सेवानिवृत्त) प्रदीप कुमार और मॉनिटरिंग सेल के एसआई श्याम सिंह को सम्मान चिह्न, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर को डीजीपी का स्वर्ण, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को रजत और बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया गया। एसओजी के हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, अभिसूचना के अमित त्यागी, सिपाही धर्मेंद्र चौधरी व फायरमैन तीरन ध्वज को भी रजत चिह्न प्रदान किया गया। आरटीसी के इंस्पेक्टर हारून खां, थाना भोजीपुरा की एसआई अनीता देवी, एसपी नॉर्थ के रीडर अर्जुन सिंह, मॉनिटरिंग सेल में तैनात एसआई श्याम सिंह और फायरमैन अजयपाल सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण : जोन कार्यालय में एडीजी रमित शर्मा व एसएसपी ऑफिस में एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने ध्वजारोहण किया। अन्य ऑफिस, थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। एसएसपी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में भी ध्वजारोहण किया। यूपी-112 के 11 पुलिसकर्मी भी सम्मानित : बेहतर रेस्पॉन्स टाइम और उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी-112 मुख्यालय की ओर से मिले प्रशस्ति पत्र से हेड कांस्टेबल नफीस अहमद, मीना कुमारी, अदिति शर्मा, आकाश शर्मा, मोहम्मद उमर, कांस्टेबल मोहित कुमार, गौरव, दीपक पाल, होमगार्ड अब्दुल गफ्फार, वेदप्रकाश और अजयपाल को सम्मानित किया गया। विभिन्न त्योहारों और आयोजनों में सकारात्मक सहयोग देने वाले संभ्रांत नागरिकों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *