डीआईजी अजय साहनी को तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी को अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। शनिवार को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्ण ने उन्हें पदक प्रदान किया। डीआईजी को यह सम्मान वर्ष 2020 में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती के दौरान कुख्यात अपराधी चांद उर्फ काले के साथ मुठभेड़ के लिए दिया गया है। चांद उर्फ काले के खिलाफ 36 मुकदमे दर्ज थे। उस पर मेरठ जोन स्तर से एक लाख और सहारनपुर रेंज स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मेरठ में हुआ यह ऑपरेशन अजय साहनी के पुलिस कॅरियर की चर्चित कार्रवाइयों में शामिल हो गया। उस समय एसएसपी के तौर पर ऑपरेशन की कमान संभालने और कार्रवाई के दौरान प्रदर्शित साहस के लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक के लिए चुना गया। अब तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक मिलने से उनकी उपलब्धियों में एक और प्रतिष्ठित सम्मान जुड़ गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *