नेकपुर में गोदाम पर छापा दवा बिक्री पर रोक लगाई

बरेली। ऑनलाइन ऑर्डर करें दवा में गड़बड़ी सामने आने के बाद बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप कुमार के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक राजेश कुमार, फार्मासिस्ट विजय कुमार ने नेकपुर स्थित मेसर्स मूनस्टोन वेंचर एलएलपी पर छापा मारा। अनियमितताएं मिलने पर दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। राजेश कुमार ने बताया कि औषधियों और रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया। टीम को पांच प्रकार की दवाओं में अंतर मिला। इसके अलावा विक्रय रसीद पर न तो फॉर्म 21 दर्ज था और न ही डॉक्टर का पंजीकरण क्रमांक लिखा गया था। फर्म का पता भी रसीद पर गलत छपा था। अति संवेदनशील दवाओं की बिक्री का ब्योरा रखने वाली अनुसूची एच1 पंजी को अद्यतन नहीं किया गया था। एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं थी। कंप्यूटर प्रणाली में दवाओं के बैच नंबर की प्रविष्टि नहीं थी। शीतलन की आवश्यकता वाली दवाओं के लिए फ्रिज का सही उपयोग नहीं हो रहा था। कई अन्य गंभीर लापरवाही भी मिली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *