शाहजहांपुर- शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र मे बड़ा हादसा हो गया। कलश यात्रा के लिए नदी से जल भरने गए श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में करीब 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं पुलिस के थाना तिलहर क्षेत्र के गांव सौनोरा अजमतपुर में भगवत कथा का आयोजन किया गया है।गांव की महिलाएं,बच्चे व अन्य श्रद्धालु शनिवार को दो ट्रैक्टर ट्रालीयो से थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बीरसिंहपुर गांव के पास गर्रा नदी से कलश यात्रा के लिए जल भरने गए थे। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 40 लोग सवार थे।निगोही तिलहर मार्ग पर बीरसिंहपुर गांव के पास पुल पर ट्रैक्टर ट्राली मोड़ते समय अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे रेत में गिर गई।ट्रैक्टर ट्राली पर सवार कई श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए। घटना से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।खेतों में काम कर रहे ग्रामीण हादसा देख दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया।आनन फानन ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को निकाला गया और तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई है।मरने वालों में सौनोरा अजमतपुर निवासी पुष्पा देवी(50),साजन तिवारी(16),कल्लू(15), गोलू(10), अंशिका(18),काजल देवी(15), रालू(10),रूपवती(60),शिवानी(20),अमित (18), लक्ष्य(7) है घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए उनमें नीलम देवी(35), नेहा (21), परविंदर, सोनू, राजू(12),झंडू(36),ब्रह्मजीत(19),मुकेश(18),कोमल(20),अनुपम(20),प्रियांशु(10),अवंतिका(7),सूरज(10),प्रिंस(4),पुष्पा,आर्यान्श(7),सत्यम(16),तरुण(11),अमन प्रताप(32) आदि लोग शामिल है कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व अन्य नेताओं ने घायलो का जाना हाल बहेतर उपचार के निर्देश सम्बंधित अधिकरियो को दिए।कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हादसे काफी दुखद है हादसे में 11 लोगो की मौत हुई है।जबकि कई लोग घायल है।उन्होंने कहा कि मामले जांच की कराई जाएगी।
– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर
