Breaking News

डीएम बोले, धनतेरस व दीपावली समेत सभी त्योहारों पर चाक-चौबंद रहे सुरक्षा व्यवस्था, मिले निर्बाध बिजली, हर जगह हो साफ सफाई

बरेली। धनतेरस और दीपावली पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए डीएम रविन्द्र कुमार ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति, और अग्निशमन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। ऐसे में इस त्योहार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं बाजारों पर विशेष निगाह रखी जाए। मजिस्ट्रेट व पुलिस सक्रिय रहे। डीएम ने दीपावली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आग जैसी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने को कहा। नगर निगम को सभी इलाकों में विशेष सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, और गांवों में भी दीपावली के मद्देनजर सफाई अभियान चलाने को कहा गया है। साथ ही गोवर्धन पूजा पर गौशालाओं मे साफ-सफाई और ठंड से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। दीपावली के बाद मीरगंज और शेरगढ़ में आयोजित मेले और शोभायात्राओं के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को क्षेत्रों का निरीक्षण करने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि जिले मे 46 स्थायी और अस्थायी पटाखा दुकानों को लाइसेंस जारी किया गया है। पटाखों की बिक्री के लिए सभी मानकों का सख्ती से पालन होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में 43 एम्बुलेंस (108 सेवा) उपलब्ध रहेंगी, जो किसी भी आपात स्थिति में काम करेंगी। पुलिस अधीक्षक यातायात ने जानकारी दी कि धनतेरस से दीपावली तक ट्रैफिक रूट निर्धारित किए जाएंगे, और खास मार्गों पर तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, एसपी ट्रैफिक, एसीएम, और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *