Breaking News

जिला जेल मे कैदी ने नाड़े को कील मे फंसाकर की आत्महत्या, जेल प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप

बरेली। शनिवार की दोपहर मे जिला जेल में बंद कैदी श्यामवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल में उसका शव लोअर के नाड़े से शौचालय की दीवार मे लगी कील से लटका मिला। श्यामवीर के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जेल मे उनसे पैसों की मांग की जाती थी और रुपये नही देने पर उनके साथ मारपीट की गई। जिससे उनकी मौत हुई। बाद में इसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है जबकि जेल प्रबंधन ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। श्यामवीर मूल रूप से सिरौली के गुरगांव का निवासी था। जून में गांव के प्रशांत से लड़ाई हुई थी। प्रशांत के परिवार ने श्यामवीर पर अंगभंग और मारपीट का आरोप लगाकर सिरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक जुलाई को जेल भेज दिया। मामला अदालत में विचाराधीन था। इसी बीच शनिवार दोपहर तीन बजे श्यामवीर की पत्नी पुष्पा को फोन पर सूचना दी गई कि उनके पति ने आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोग तुरंत जेल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर श्यामवीर की पत्नी ने आरोप लगाया कि जेल में उनसे नियमित रूप से पैसे मांगे जाते थे। रुपये नही देने पर मारपीट की जाएगी। जिला जेल के जेलर रतन कुमार ने बताया कि श्यामवीर जमानत न मिलने पर तनाव मे था। शनिवार को श्यामवीर ने अपने लोअर के नाड़े से शौचालय में लगी कील पर फांसी लगाकर जान दे दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *