माधोटांडा (पीलीभीत) । आज माँ गोमती के उद्गमस्थल माधोटांडा, पीलीभीत में गंगा समग्र द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रद्धेय श्री रामाशीष जी एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री अवधेश जी एवं अवध प्रांत के संगठन मंत्री श्री लाल सिंह के सानिध्य में गोमती उद्गमस्थल से गोमती घाट, लखनऊ तक मोटरसाइकिल यात्रा हेतु भ्रमण एवं मार्ग का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रविशरण सिंह चौहान, प्रांत संयोजक, ब्रज प्रांत, श्री अखिलेश सिंह महानगर संयोजक बरेली, डॉ. राम नारायण सक्सेना, महानगर सह-संयोजक, बरेली (ब्रज प्रांत) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यात्रा के पूर्व माधोटांडा में क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक एवं जनसंपर्क किया गया। बैठक में उद्गमस्थल की स्वच्छता, संरक्षण, वृक्षारोपण और गोमती को अविरल-निर्मल बनाने हेतु जनजागरण पर चर्चा हुई।
बैठक में श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री मानसिंह, खण्ड सह-कार्यवाह, श्री सज्जन सिंह, खण्ड संघ संचालक, श्री संजय कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य, श्री अशोक कुमार वर्मा, निशांत कश्यप, कुनाल जोशी, मिथुन कश्यप, रजत कश्यप, रितिक मिश्रा, वीर प्रताप सिंह, समाजसेवी सहित अनेक स्थानीय गंगा प्रेमी व समाजसेवी उपस्थित रहे।
श्री रामाशीष ने कहा कि गोमती माँ का उद्गमस्थल हमारी आस्था और संस्कृति का केंद्र है। इसे स्वच्छ और संरक्षित रखना हम सबका दायित्व है। आगामी माह में मोटरसाइकिल यात्रा का उद्देश्य गोमती के किनारे बसे गांवों में जनजागरण करना है।
