कान्हा उपवन मे अव्यवस्था देख भड़के गोसेवा आयोग के सदस्य

सीबीगंज, बरेली। गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत पांडेय ने मंगलवार शाम को कन्हा उपवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अव्यवस्थाएं देखकर अफसरों को आड़े हाथों लिया। साथ ही गोवंशों की लगातार हो रही मौतों की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। नदौसी की कान्हा उपवन गोशाला मे तीन दिनों में 15 गोवंशों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत पांडेय बरेली पहुंचे। उन्होंने शाम करीब छह बजे कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। गोशाला में प्रवेश करते ही कई जगह जल भराव नजर आया। पशु गंदा पानी पी रहे थे। जगह-जगह गोबर बिखरा पड़ा हुआ था। गंदगी देखकर उन्होंने पशु कल्याण अधिकारी डॉ हरपाल सिंह को तलब किया। जब सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि उपवन में करीब 50 सफाईकर्मी तैनात है। उसके बाद भी गंदगी देखकर आयोग के सदस्य का पारा गर्म हो गया। खर्च का हिसाब मांगने पर पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन से प्रति गोवंश 50 रुपये और नगर निगम से 15 रुपये मिलते है। एक गोवंश को तीन किलो हरा चारा और एक किलो चोकर दिया जाता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *