दहेज हत्या मे पति व सास-ससुर गिरफ्तार

बरेली। जनपद की बारादरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति और सास-ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स प्रियंका देवी के खुदकुशी करने के मामले में दस मार्च को बारादरी थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस रिपोर्ट में प्रियंका के पिता सर्वेश कुमार ने उसके पति हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी हरिओम शर्मा, ससुर पोशाकी लाल और सास मीना देवी को नामजद किया गया था। बारादरी पुलिस ने मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *