बरेली। शासन एवं परिवहन मुख्यालय निर्देशानुसार शनिवार को उप परिवहन आयक्त (परिक्षेत्र) मेरठ हरिशंकर सिंह ने सम्भागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय की प्रशासनिक, तकनीकी एवं जनसेवा संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। कार्यालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का परीक्षण किया। उप परिवहन आयुक्त द्वारा कार्यालय परिसर एवं आसपास अनधिकृत मध्यस्थता (बिचौलिया) की संभावनाओं का भी परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के किसी भी कक्ष में कोई अनधिकत व्यक्ति कार्यरत नहीं पाया गया तथा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दृष्टिगोचर नहीं हुई। कार्यालय प्रशासन द्वारा पर्व में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अनधिकृत गतिविधियोँ के विस्द्ध की गई कार्यवाहियों का भी संज्ञान लिया गया। कार्यालय परिसर एवं डीटीआई भवन में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित एवं क्रियाशील पाए गए। कैमरों की कवरेज, रिकॉर्डंग व्यवस्था तथा स्टोरेज क्षमता का भी परीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में कार्य हेतु आए नागरिकों एवं आवेदकों से भी संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं अनभवों की जानकारी प्राप्त की। वाहन पंजीयन, वाहन अंतरण मोबाइल नम्बर अदयतन, प्रवर्तन प्रकरणों में वाहन रिलीज तथा ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यं हेतु उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ की गईं। उपस्थित आवेदकों द्वारा कार्यालय कर्मियों के व्यवहार एव कार्य निष्पादन के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के समय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. पीके सरोज, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वैभव सोती मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
