बरेली। शिक्षक दिवस पर सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और देश के भविष्य को तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक अपने ज्ञान, मेहनत और समर्पण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए तैयार करते हैं। शिक्षकों की निष्ठा और लगातार किए जा रहे प्रयासों का सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ता है।।
बरेली से कपिल यादव
