आंबेडकर के बहाने बहुजन को साधने में जुटी भाजपा, कराया सम्मेलन

बरेली। निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। जहां एक ओर प्रशासन निकाय चुनाव कराने के लिए अपनी तैयारियों मे लगा है तो वही वोटरों को रिझाने के लिए पार्टियों ने अपने-अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिए है। इस बार निकाय चुनाव में बसपा और सपा के वोटर अहम फैसला करेंगे। इस लिए अन्य पार्टियों ने इनको रिझाने का काम शुरू कर दिया है। वह कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाहते, जिससे वोटरों को उनकी पार्टी की तरफ रुझान हो। शहर मे कमजोर पड़ चुके हाथी को लेकर अब सभी उसके वोटों को अपनी तरफ मोड़ना चाहते हैं। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर भाजपा ने भी ऐसा ही निशाना साधने का काम किया है। दलित वोट को अपनी तरफ साधने के लिए शुक्रवार को मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया। जहां भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान केंन्द्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षित बनों, एक शिक्षित व्यक्ति पूरे विश्व मे नाम कमाता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नही पूरे विश्व के लिए काम कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद कोई भी घर में भूखा न सोए इस के लिए देश में करीब 80 करोड़ लोगों को खानपान दिया जा रहा है। आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। सरकार ने अपने नारे के हिसाब से काम किया है। सबका साथ और सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। कार्यक्रम मे सांसद संतोष कुमार, कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *