बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्थानीय निकाय चुनाव का घोषणा होते ही नगर मे चुनाव लड़ रहे दावेदारों खलबली मच गई। निकायों के बकाएदार चुनाव मे नामांकन नही कर सकेंगे। ऐसे मे दावेदार नो ड्यूज के लिए भी चक्कर काट रहे है। शुक्रवार की सुबह से कार्यालय में संभावित उम्मीदवार नोड्यूज लेने के लिए भीड़ लगी रही। निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही संभावित उम्मीदवार कोई कसर नही छोड़ना चाहते हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर निकाय का बकाया टैक्स जमाकर नोड्यूज लेने के लिए संभावित उम्मीदवार व उनके समर्थक पहुंचे। आपको बता दें कि चुनाव मे नामांकन दाखिल करते समय निकायों की एनओसी जमा करनी होगी। इसमें दर्ज किया जाएगा कि प्रत्याशी नगर पंचायत का कर्जदार नही है। इसके लिए नगर पंचायत में सुबह से ही भावी प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। नगर पंचायत का वित्तीय वर्ष में कई लाख रुपये बकाया टैक्स है।।
बरेली से कपिल यादव
