बरेली। आर्य समाज अनाथालय से भागी दो बहनों की तलाश मे कोतवाली पुलिस कई दिनों से लगी है। सोमवार को जीआरपी ने एक किशोरी को जंक्शन से पकड़ लिया। जबकि दूसरी खुद को जुड़वां बताकर भीड़ मे गुम हो गई। जो किशोरी जंक्शन पर मिली है। उसे रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। अब कोतवाली पुलिस उसे कोर्ट मे पेश करेगी। दूसरी किशोरी की तलाश चल रही है। जीआरपी एवं रेलवे चाइल्ड लाइन के अनुसार करीब एक महीना पहले जंक्शन पर फरीदपुर के गौटिया की रहने वाली नाबालिग दो किशोरी जंक्शन से पकड़ी गई थी। किशोरियों ने कहा था उनके पिता भीख मंगवाते हैं। इसके बाद दोनों किशोरी आर्य समाज अनाथालय भेजा गया। परिवार को सूचना भी दी मगर किशोरियों को लेने कोई नही आया। दो सप्ताह पहले दोनों बहनें आर्य समाज अनाथालय की दीवार कूदकर भाग गई। मामले की रिपोर्ट कोतवाली मे दर्ज कराई गई। रविवार को जीआरपी ने जंक्शन से दोनों किशोरी को पकड़ लिया। जब उससे बात हुई तो दोनों बहनें जंक्शन पर ही थी। किशोरियों ने कहा हम दोनों जुड़वां बहने है। हम अभी लौटकर आते है। एक किशोरी फिर लौटकर नही आई। इसके बाद दूसरी किशोरी को भी सिपाहियों ने जाने दिया। रविवार को फिर से किसी यात्री की शिकायत पर किशोरी को जंक्शन से पकड़ लिया गया। पता चला यह दोनों किशोरी सगी बहनें हैं। कोतवाली मे गुमशुदगी दर्ज है। आर्य समाज अनाथालय से फरार है तो कोतवाली पुलिस को बताया गया। हालांकि एक किशोरी का अभी कोई सुराग नही है। इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि आर्य समाज अनाथालय से फरार हुई दो सगी बहनों में एक को पकड़ लिया गया है। रेलवे चाइल्ड लाइन के पास किशोरी है। कोतवाली पुलिस के हवाले किया जाएगा। पता चला है। दूसरी किशोरी भी जंक्शन पर ही कही है। उसे भी तलाश किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
