अग्निवीर और होमगार्ड भर्ती की दौड़ में पांच युवक बेहोश, अस्पताल में भर्ती

बरेली। जनपद मे होमगार्ड और अग्निवीर सेना भर्ती की दौड़ के दौरान अलग-अलग जगह पांच युवक गिरकर बेहोश हो गए। सभी को तत्काल एंबुलेंस और पुलिसकर्मियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से एक युवक के पैर मुड़ने से काफी चोट आई है। शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा निवासी 27 वर्षीय आलोक पाल डोरीलाल स्टेडियम मे होमगार्ड भर्ती की दौड़ के 11वें राउंड मे अचानक गिरकर बेहोश हो गए। शाहजहांपुर के ही जलालाबाद निवासी 29 वर्षीय संजू होमगार्ड भर्ती की दौड़ के आठवें राउंड में पैर मुड़ने से गंभीर घायल हो गए। शाहजहांपुर के सदर कैंट स्थित डबल स्टोरी निवासी 27 वर्षीय रजनीश कुशवाहा भी दौड़ का राउंड पूरा होने के बाद अचानक गिर गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। शाहजहांपुर के मुड़िया खेड़ा निवासी 24 वर्षीय दिनेश भी राउंड पूरे होने के बाद अचानक बेहोश हो गए। पसीना आने और हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्राउंड में तैनात एंबुलेंस व पुलिसकर्मियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लखीमपुर खीरी के कमीपुर निवासी 20 वर्षीय आदेश सिंह बरेली जाट रेजीमेंट सेंटर मे अग्निवीर भर्ती की दौड़ के दौरान करीब 15 मीटर पहले गिरकर घायल हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *