भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

फरीदपुर, बरेली। अस्पताल कर्मचारी को सिविल डिफेंस मेरठ के बेस वर्कशॉप मे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने 1.39 रुपये की रकम ठग ली। पीड़ित ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ फरीदपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर फरीदपुर थाने में धोखाधड़ी का यह चौथा मुकदमा दर्ज किया गया है। बदायूं के सहसवान निवासी कासिम बरेली के हिंद हॉस्पिटल बरेली में कार्यरत हैं। कासिम ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को उनकी मुलाकात भगवंतापुर निवासी अफरोज उर्फ राहुल उर्फ सद्दाम, कैरूआ गांव के अरविंद व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रम्पुरिया निवासी सोमदत्तपाल से हुई। तीनों ने सिविल डिफेंस मेरठ के बेस वर्कशॉप में नौकरी लगवाने का झांसा देकर विज्ञापन दिखाए। सोमदत्तपाल और उनके साथियों ने नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। आधी रकम पहले देने के लिए कहा। काशिफ ने 1.39 लाख रुपये दे दिए। कई महीने बाद भी ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला। अरविंद यादव ने आर्मी कैंट में रुपये जमा करने की एक रसीद भी दी। कासिम को रसीद फर्जी होने का शक हुआ। वह रसीद लेकर मेरठ पहुंचे। पता लगा कि एक कैफे में रसीद बनाकर दे दी गई थी। वहां के अधिकारी ने बताया कि यहां सब कुछ ऑनलाइन सिस्टम है। धोखाधड़ी का जानकारी होने पर कासिम ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने हत्या की धमकी देकर मारपीट की। कासिम की तहरीर पर पुलिस ने अफरोज उर्फ राहुल उर्फ सद्दाम, अरविंद और सोमदत्तपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *