CAA के समर्थन में बीजेपी के तिरंगा यात्रा में शामिल हुये सांसद चंदौली

चन्दौली- खबर यूपी के चंदौली जनपद से CAA के समर्थन में बीजेपी के तिरंगा यात्रा में शामिल हुये सांसद चंदौली। CAA के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओ का हाई जोश चंदौली में देखने को मिला जहा चंदौली में कैबिनेट मंत्री एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए इस दौरान भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे से मुख्यालय गूंज उठा. सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर कचहरी चंदौली,सकलडीहा रोड होते हुये।पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल से होते हुए वापस भाजपा कार्यालय चंदौली समाप्त हुआ.दौरान इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सुशील सिंह विधायक सैयदराजा,साधना सिंह विधायिका सदर,शारदा प्रसाद चकिया विधायक व मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय,अनिल सिंह वरिष्ठ नेता संयोजक शामिल हुए इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जीतेन्द्र पांडेय ने युवाओ की कमान संभाले हुए थे. इस दौरान सांसद ने नागरिकता संसोधन कानून के बारे में जो लोगो को जानकारी नही उसको बतलाने की कोशिस भी किये इसके अलावा सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पहुच कर नगर के ब्यापारियों के समस्याओं को भी सुने। व्यापारियों की दुकानों की लीज को बढ़ाने के लिए शासन से बात करने को कहा वही आश्वासन दिया कि दुकान नही टूटेगी। इसका कोई न कोई विकल्प निकाला जाएगा।

रन्धा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।