बहेड़ी, बरेली। केसर समूह की मिल बेचने की डील फाइनल हो गई। केसर मिल बोर्ड ने 431 करोड़ रुपए मे अवध फूड्स मल्टीवेयर प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव ग्रुप के के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) के तहत सौदा किया है। केसर ग्रुप ने मिल बेचने की सूचना स्टॉक एक्सचेंज को भेज दी है। खरीदने वाला ग्रुप कब कितना पैसा देगा यह चार पांच दिन में फाइनल हो जाएगा। फिलहाल चीनी मिल का सीजन चालू होने से पहले किसानो का सारा भुगतान फाइनल करने की शर्त खरीदने वाले ग्रुप से रखी गई है। केसर मिल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार को बोर्ड की मीटिंग कर केसर मिल उन्नाव के ग्रुप अवध फूड्स एंड मल्टीवेयर प्राइवेट लिमिटेड के हाथ बेचने का सौदा तय हो गया है। जिस पर बोर्ड ने इसकी सूचना सेबी और स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है। साथ ही यह शर्त रखी है कि मिल का पेराई सत्र चालू होने से पहले किसानो का सारा बकाया अदा कर दे। केसर के शुगर,डिस्टलरी और कोज़ेन डिवीजन्स की स्लंप सेल (एकमुश्त बिक्री) के लिए एमओयू पर बोर्ड ने हस्ताक्षर कर दिए है। मिल को शर्तों के साथ बेचा जा रहा है। मिल के अधिकारियों का कहना है कि चार पांच दिन मे उक्त कंपनी से सभी बातों पर एग्रीमेंट हो जाएगा। मिल को बेचने की सूचना देने के बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। एसडीएम गोपाल शर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में मिल के अफसर अंशुल गर्ग और रविन्द्र सिंह ने धरनास्थल पर जाकर किसानों ने मिल के बेचने की बात बताई जिसके बाद भाकियू भानू ने धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव
