721 नए टीचर को मंत्री के हाथ से मिलेंगे नियुक्ति लेटर

बरेली। प्रदेश के बेसिक स्कूलों में 31,277 पदों पर शिक्षक भर्ती के तहत बरेली को 721 अध्यापक मिले हैं। इनमें 165 शिक्षामित्र भी शामिल हैं। शिक्षकों की काउंसिलिंग डायट फरीदपुर में गुरुवार को संपन्न हो गई। नवनियुक्त शिक्षकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। शहर के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के सभागार में एक बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। इस बार नियुक्ति पत्र में सिर्फ जिले का नाम लिखा हुआ होगा। पहले शिक्षकों को बीएसए के स्तर से ही स्कूल आवंटित किए जाते थे। इसमें खूब खेल होता था। पैसे का जमकर लेनदेन भी होता था। इस बार यह अधिकार बीएसए से छीन लिया गया है। मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड सूचनाओं के आधार पर शासन स्तर से ही स्कूलों का आवंटन होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।