बरेली। भारतीय रेल मे अधिकारियों व कर्मचारियों के विशिष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमे महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से इज्जतनगर मंडल के दो अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मचारियों को विशिष्ठ रेल सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री त्रिपाठी ने इज्जतनगर मंडल को संरक्षा, वाणिज्य, विद्युत, लेखा, कार्मिक एवं राजभाषा अंतर्मडलीय कार्यकुशलता शील्डें भी प्रदान की। इज्जतनगर स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे में द्वितीय सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन का पुरस्कार एवं स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड प्रदान की गई। साथ ही बरेली सिटी रेलवे स्टेशन को बी-श्रेणी में सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों मे नवीन शर्मा, आशीष कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार राय, अजय कुमार सिंह, वेद प्रकाश पांडे, अमित कुमार, हेमंत कुमार, रामानंद पांडे, अकील अहमद, शंभू चैधरी, बृजेंद्र सिंह, जयप्रकाश, सुंदर सिंह, देवी प्रसाद, करुणेश मिश्र एवं राम सरन रहे। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि सभी रेल अधिकारी एवं कर्मचारी आगामी वर्ष में भी पूर्वोत्तर रेलवे को नई ऊँचाईयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता के तहत सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करेंगे तथा संरक्षित, सुरक्षित, निरापद, आरामदेय, समय पालन एवं स्वच्छता पूर्ण रेल संचलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। मंडल रेल प्रबधक आशुतोष पंत ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में व्यक्तिगत पुरस्कारों एवं अंतर्मडलीय कार्यकुशलता शील्डें प्रदान की।।
बरेली से कपिल यादव
