बरेली। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेेेजी विषय की परीक्षा बलिया मे पेपर लीक होने के चलते प्रदेश के 24 जिलों मे निरस्त हो गई। जिसके बाद बरेली के भी तमाम सेंटरों पर इस बात को लेकर असमंजस बना रहा कि यहां परीक्षा होगी या फिर नही। इसमे बरेली मंंडल के दो जिले शाहजहांपुर व बदायूं भी शामिल है। हालांकि बरेली व पीलीभीत जिले मे पेपर लीक का कोई असर नही हुआ। यहां परीक्षा निरस्त नही की गई है। जिन जिलों में परीक्षा निरस्त कर दी गई है। वहां अब इस विषय की परीक्षा अगली तारीख पर होगी। परीक्षा निरस्त होने से बदायूं व शाहजहांपुर के छात्रों को निराशा हुई। इन दिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं चल रही है। बुधवार को दूसरी पाली में इंटर का अंग्रेजी विषय का पेपर होना था लेकिन करीब एक बजे पेपर लीक होने की सूचना शाहजहांपुर के अधिकारियों के पास आई। कुछ देर बाद ही शाहजहांपुर, बदायूं व 22 अन्य जिलों में पेपर निरस्त होने के आदेश आ गए। मगर बरेली मे होने वाली परीक्षा पर कोई असर नही पड़ा। वही बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी सभी थानों को अलर्ट जारी कर कहा कि बरेली मे परीक्षा होगी। कही भी यह अफवाह नही फैलनी चाहिए कि यहां पर परीक्षा रद कर दी गई। इस पर कड़ी निगरानी के आदेश जारी किए। जनपद बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोण्डा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकर नगर, और गोरखपुर जिलो मे परीक्षा रद्द की गई है। बरेली डीआईओएस डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन जिलों में एक ही कोड के पेपर पहुंचे थे। उन्हीं जिलों की परीक्षा रद की गई है। बरेली मे किसी तरह की कोई परीक्षा रद्द नही हुई है। यहां पर यथावत परीक्षा कराई गयी है।।
बरेली से कपिल यादव
