वन एवं पर्यावरण मंत्री बनकर पहली बार बरेली आने पर हुआ स्वागत, बोले- हर कार्यकर्ता अपने को मंत्री समझे

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने पर डॉक्टर अरूण कुमार प्रथम बार लखनऊ से उपासना सुपरफास्ट से सुबह सवा ग्यारह बजे जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ विधायक संजीव अग्रवाल और डा. डीसी वर्मा भी लखनऊ से बरेली आए। यहां उनका इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ओर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को दो नंबर की जगह एक नंबर प्लेटफार्म पर रोका गया। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग स्वागत के लिए उत्साहित थे। पुलिस को भीड़ नियंत्रित नहीं कर पाई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। हर कोई डॉक्टर अरुण के गले में माला पहनाने को उत्साहित था। डॉ अरुण के साथ सेल्फी का भी क्रेज नजर आया। महिला पुरुष सभी भाजपा कार्यकर्ता डॉ अरुण के स्वागत के लिए जंक्शन पहुंचे। कई विभागों के अधिकारी भी आए हैं। विशेष रूप से वन विभाग के अधिकारी स्वागत समारोह मे लगे थे। उनके स्वागत के लिए मानो पूरा शहर ही जंक्शन पर पहुंच गया हो। भीड़ इतनी उमड़ी कि जंक्शन पर कदम रखने तक की जगह नही थी। पुलिस भी भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पा रही थी। घंटों बाद डॉ. अरुण कुमार जंक्शन से बाहर तक आ सके। कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था के बीच जंक्शन से विजयी रथ यात्रा निकली गई। प्रदेश के वन पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा है कि बरेली का हर कार्यकर्ता अपने को मंत्री ही समझे। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही वो चुनाव जीते है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही उनका सम्मान है। जंक्शन से विजयी रथ कचहरी रोड, चौकी चौराहा, दामोदर चौक बटलर प्लाजा, कोतवाली सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा व गले मे फूलों की माला डालकर स्वागत किया गया। इस दौरान जगह जगह शर्बत का वितरण भी किया गया। रथ के साथ राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार डॉ अरूण कुमार, कैन्ट विधायक संजीब अग्रवाल, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, फरीदपुर विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल, महापौर डॉ उमेश गौतम सवार होकर जनता का अभिनंदन स्वीकार कर रहे थे। स्वागत करने वालों मे पण्डित रामगोपाल मिश्रा, पार्षद विकास शर्मा, गुलशन आनंद, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राठौर, पूरनलाल लोघी, डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी, शिव कुमार माहेश्वरी, हनी सेठी, मनोज थपलियाल, सतीश कातिब शिवम शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *