कच्छा बनियान गिरोह ने घर मे घुसकर परिवार को बंधक बनाकर उड़ा ले गए लाखों का माल

बरेली। जिले मे अब लगातार क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है। बदमाश आए दिन लूट और डकैती की घटनाओं को तेजी से अंजाम दे रहे है। मगर पुलिस इन घटनाओं को महज चोरी में दर्ज कर समेट दे रही है। थाना हाफिजगंज के रिठौरा मे पांच नकावपोश बदमाशों ने घर मे घुसकर हथियारों के दम पर पहले परिवार को बंधक बनाया। बाद मे लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। मगर इस मामले मे भी पुलिस ने केवल चोरी में मुकदमा दर्ज कर मामला समेट दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना हाफिजगंज क्षेत्र के रिठौरा के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी मे रहने वाले मोहनलाल एक बाइक मैकेनिक है। वह बाइक को संभालने का काम करते है। उनके साथ घर में उनकी पत्नी, बूढ़ी मां, और दो बच्चे रहते है। साथ ही किराए के मकान मे एक दिव्यांग शिक्षिका भी रहती है। उनकी पत्नी ने बताया कि मंगलवार की रात उनके घर मे करीब पांच नकावपोश बदमाश उनके घर में कच्छा बनियान पहनकर घुसे। उस वक्त वह अपने कुत्ते को रोटी खिलाने के लिए उठी थी। जब उन्होंने देखा कि घर का एक दरवाजा खुला हुआ है। तो वह पहले तो भौचक्की रह गई। यह देख उन्होंने अपने पति मोहन को जगाया तब तक बदमाश उनके कमरे मे आ धमके। हथियारों से लैस बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया और इसी बीच अन्य बदमाशों ने पूरा घर खंगाल डाला। करीब 50 हजार कैश और लाखों का जेवर लूटकर फरार हो गए। जाते वक्त भी वह सभी को एक कमरे मे ही बंधक बना हुआ छोड़ गए थे। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने ऊपर रह रही एक दिव्यांग किराएदार को आवाज लगाई तो उसने आकर सभी को खोला। मगर पुलिस ने इस मामले में भी केवल चोरी में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर हाफिजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजन हमारे पास केवल चोरी की तहरीर लेकर आए थे। उसके आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डकैती के बारे में कोई सूचना नही दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *