22 को मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा प्रधान संगठन

बरेली। 22 अक्टूबर को 11 बजे मानदेय मनरेगा के भुगतान समेत कई मांगों को लेकर प्रधान संगठन दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन करेगा। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुधीश पांडेय के नेतृत्व में प्रधानों ने रणनीति तैयार कर ली है। शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीश पाण्डेय के नेतृत्व में ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें प्रधानो का मानदेय बढ़ाने, मनरेगा पेमेंट 15 दिन का भुगतान करने, सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत सहायक के वेतन के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था करने, प्रधान की सुरक्षा के लिए लाइसेंस, ग्राम पंचायत में पांच लाख की वित्तीय स्वीकृति समेत मांगों को लेकर पंचायत अधिकार रैली 28 अक्टूबर को लखनऊ मे सुबह 10 बजे होगी। बैठक में जिला प्रभारी सुरवीर गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, मझगवा ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।