2027 मे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

बरेली। शहर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक मे संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक मे प्रदेश सचिव किशन यादव और जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज की मौजूदगी मे सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक मे पदाधिकारियों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस दौरान युवजन सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *