18 व 19 अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत माता शाकुम्भरी देवी मेले में भारी वाहनों का आवगमन प्रतिबंधित

*जिलाधिकारी कार्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम भी संचालित
सहारनपुर- मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी मंत्रालय भारत सरकार तथा मौसम केन्द्र लखनऊ ने आगामी 18 व 19 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। मौसम केन्द्र की चेतावनी के मद्देनजर माता शाकुम्भरी देवी में आयोजित मेले में आने वाले समस्त मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेंगा। साथ ही भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी कार्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) श्री रजनीश कुमार मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग तथा मौसम केन्द्र लखनऊ ने 18 और 19 अक्टूबर, 2021 को भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चेतावनी को देखते हुए जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 0132-2723971 है। उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान किया कि किसी भी आपदा के समय संचालित कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दे सकते है।
श्री रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत माता शाकुम्भरी देवी में आयोजित मेले में सभी मार्गों से आने वाले भारी वाहनों के आवगमन को भी प्रतिबंधित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।