18 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती

गाजीपुर- ब्राह्मण जनसेवा मंच के तत्वाधान मेंनगर स्थित लंका मैदान मैरेज हाल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि 18 अप्रैल को होने आने वाले परशुराम जयंती में परमहंस परिबराजकाचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज, शंकराचार्य वैदिक शोध संस्थानम वाराणसी,संस्थापक गोवर्धन श्री पीठ मथुरा व श्री कृष्ण योग माया शक्तिपीठ मां अष्टभुजी विंध्यवासिनी धाम, योगी आनंद आचार्य गोपाल जी शास्त्री, शत्रुधन दास जी महाराज महंत भुड़कुड़ा मठ गाजीपुर, विजय मिश्र पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा वाराणसी, मणिशंकर पांडे,पूर्व एमएलसी वाराणसी, अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष व सदस्य बार काउंसिल उत्तरप्रदेश, डॉक्टर सविता भारद्वाज प्रधानाचार्य महिला डिग्री कॉलेज, सत्य मित्र दुबे पूर्व कुलपति डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, इंजीनियर आर एन पांडे कथावाचक, डॉक्टर जितेंद्र नाथ पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार आदि की उपस्थिति रहेगी। प्रदीप चतुर्वेदी ने ब्राह्मण बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद दुबे, विश्व कांत दुबे, बच्चा तिवारी, वीरेंद्र चौबे, विजय शंकर पांडे, विजय शंकर चतुर्वेदी, सौरभ पांडे, अंबिका दुबे,अमरनाथ तिवारी, प्रवीण तिवारी, महेंद्र शंकर पांडे, मृत्युंजय मिश्रा, पंकज दुबे, उमेश तिवारी, चंद्रिका चौबे, विनोद उपाध्याय, विनोद पांडे, अन्नू पांडे, मनोज पांडेय, विवेकानंद पांडे, अतुल तिवारी, नवीन चतुर्वेदी, संतोष पांडे, पवन मिश्रा,सुधाकर पांडे, दिव्यांशु पांडे, मयंक तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, मनोज दुबे, प्रमोद उपाध्याय अजय तिवारी, शिव प्रकाश त्रिपाठी, पवन पांडेय, मनोज बाबा, प्रणव मिश्रा विपिन दुबे ,विवेक दुबे ,आदि सैकड़ो ब्राह्मण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश मिश्रा रीटा प्रोफेसर जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय करेंगे।

प्रदीप दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।