बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने कच्ची अबैध शराब के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल अनिल कुमार व मोहम्मद सलीम गश्त करते हुये रहपुरा अंडरपास पहुंचे तो एक व्यक्ति के हाथ मे प्लास्टिक की पिपिया थी। उसे रोककर उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अवधेश कुमार पुत्र धनपाल सिंह खलीलपुर सीबीगंज बताया। इसके पास से 10 लीटर की पिपिया मे कच्ची शराब थी। पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।।
बरेली से कपिल यादव