होली के रंगों में सराबोर हुरियारे धमाल मचाने को तैयार, पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद

बरेली। होली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। रंगों में सराबोर होने के लिए हुरियारे भी तैयार हैं, चौतरफा मस्ती छाई है। वही रमजान माह और होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। जिसको लेकर शहर में फोर्स के साथ अधिकारी लगातार गश्त कर रहे है। जिले भर में उत्साह का माहौल है। युवक-युवतियों, बच्चों में खासा जोश दिखाई दे रहा है। लोगों ने गुलाल और रंगों की खूब खरीदारी की है। त्योहार की पूर्व बेला पर बाजारों में भी रौनक रही। त्योहार की उमंग मे सब डूबे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मे त्योहार की खासी तैयारियां की गई है। जगह-जगह लोगों ने लाउडस्पीकर लगाए है। रविवार की रात से ही इन पर युवा खूब मस्ती कर करने लगे थे। छोटी होली पर दिन भर लोग मस्ती के रंगों मे झूमते नजर आए। सुबह से बाजारों में खरीदारी को लोगों की भीड़ दिखी। सबसे अधिक उत्साह होली पूजन को लेकर था। दिन भर होलिकोत्सव की तैयारियों के बीच जहां स्थलों पर होली बढ़ाने में युवा जुटे रहे। घरों में भी रंगोली सजाकर होली स्थापित की गई। शहर व कस्बाओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली को लेकर जौ बांटने के लिए खेतों तथा अपने-अपने संसाधनों से बालियों की व्यवस्था करते लोग नजर आए। होली पर्व से एक रोज पूर्व शहर के बाजारों मे खरीदारी को खासी भीड़ रही। बच्चों ने जहां होली के रंग, अबीर गुलाल और मनपसंद पिचकारियों की खरीद की। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शाम से ही पूजन को भीड़भाड़ दिखी। जिलेभर में जगह-जगह होलिका का पूजन परंपरागत रूप से किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।