होम डिलीवरी सर्विस पर सवाल उठा रहे लोग, समय से नहीं पहुंच रहा जरूरत का सामान

बरेली। लॉकडाउन के दौरान जरूरत सामान की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने विशाल मेगा मार्ट, ईजी डे, एकेबी एग्रो फूड्स स्टोर के नम्बर जारी किए थे। होम डिलीवरी की सुविधा से शहरवासी संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। लोग फोन नहीं उठने और समय पर डिलीवरी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान शहर में भीड़ नहीं उमड़े इसके लिए प्रशासन ने नंबर जारी किये। मोबाइल नम्बर के माध्यम से आर्डर बुक करने के उपरान्त होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू की गई। आर्डर का समय दिन में 12 बजे से शाम 5 बजे तक का तय किया गया। आरोप है कि यह स्टोर सही से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। प्रधानाचार्य विवेक मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने ईजी डे से सामान मंगवाया था। सामान की लिस्ट ईजी डे के नंबर पर व्हाट्सएप की गई। तीन दिन बीतने के बाद भी सामान नहीं पहुंचा। आखिर घर से निकलकर पंसारी की दुकान से ही सामान लेना पड़ा। सनराइज निवासी राजा सिंह ने बताया कि उन्होंने स्टोर के तीन नंबरों पर फोन किया। कई बार फोन करने के बाद भी तीनों नंबर नहीं उठे। हार कर खुद ही सामान लेने जाना पड़ा। अंकित यादव ने बताया कि होम डिलीवरी के लिए स्टोर वाले आस पास जाना ही पसंद कर रहे हैं। दूर से कॉल आती है तो कोई न कोई बहाना बना दिया जा रहा है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।