हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया नन्दोत्सव

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद के डीडीयू नगर से जहा आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में स्थानीय सुभाष नगर स्थित गौड़िया मठ में नन्दोत्सव का कार्यक्रम हरसोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसके तहत सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार किया गया था। पूजन हवन तथा आरती की गई। ढोल, नगाड़े, झाल, मजीरे के बीच नन्दोत्सव में लोग थिरके नाचे। भजन किया गया। इसके बाद भंडारे का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जो देर रात्रि तक चलेगा। इस बाबत मठ के पुजारी लक्ष्मीधर दास ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नन्दोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है।जिसमें भगवान की आरती,पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।भंडारे में। मठ के अलावे क्षेत्र के लगभग 5000 लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे यह कार्यक्रम मंदिर के निर्माण के समय से लगातार होता आ रहा है।आगे भी होता रहेगा।

रंधा सिंह चंदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।