हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर होगा चक्का जाम

सहारनपुर/नागल- भारतीय किसान यूनियन की बैठक में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत पर मुजफ्फरनगर में हुए हमले की जोरदार निंदा की गई तथा चेतावनी दी कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन प्रदेश भर में चक्का जाम करेंगी।

भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है आये दिन लूटपाट पर मारपीट की घटनाएं हो रही है मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पर बदमाशों द्वारा हमला किया जाना निंदनीय है, यदि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन सड़कों पर उतरकर प्रदेशभर में चक्का जाम करेंगी जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।बैठक में बिजेंद्र काला,राजबीर सिंह, योगेंद्र, भगतसिंह, राजपाल सिंह, मेनपाल, सुखबीर सिंह, अहतेशाम,भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजूधीमान, राजेश कुमार, राजेश्वर, ऋषीपाल, आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।