युवा शक्ति के साथ बीजेपी का नया समीकरण बना तो लग सकती है विक्की भरतौल पर मुहर

*हिमांशु मिश्रा उर्फ विक्की भरतौल—जनता के बीच बढ़ता जनाधार, पार्टी में मजबूत दावेदारी

बरेली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिथरी चैनपुर सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी यदि इस बार युवा चेहरों को मौका देती है तो हिमांशु मिश्रा उर्फ विक्की भरतौल का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है। पूर्व बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के सुपुत्र हिमांशु मिश्रा परंपरागत राजनीति के साथ-साथ आधुनिक जनसंपर्क में भी पारंगत हैं।

जनसेवा ही पहचान

हिमांशु मिश्रा शुरू से ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। चाहे सड़क हो, पानी हो, बिजली हो या फिर युवाओं के रोजगार का मुद्दा—हर मोर्चे पर वे जनता के बीच खड़े नजर आते हैं। उनकी मिलनसार छवि और सहज व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।

युवाओं के ‘हृदय सम्राट’

क्षेत्र के युवाओं ने उन्हें ‘युवा हृदय सम्राट’ की उपाधि दे रखी है। युवा वर्ग उन्हें अपना नेता मानकर उनके साथ खड़ा है। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क की हर तरफ चर्चा हो रही है। क्षेत्र में यह आम चर्चा है कि यदि पार्टी ने युवा शक्ति को मौका दिया तो हिमांशु मिश्रा बीजेपी के लिए मजबूत और जीत दिलाने वाले प्रत्याशी साबित हो सकते हैं।

राजनीतिक विरासत और युवा ऊर्जा का संगम

राजनीतिक विरासत के साथ-साथ हिमांशु मिश्रा में युवा ऊर्जा और नए विचारों का संगम देखने को मिलता है। पिता की राजनीतिक विरासत, पार्टी में पकड़ और युवाओं का समर्थन—तीनों उनके पक्ष में काम कर रहे हैं। पार्टी के भीतर भी उनका नाम प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है।

अब देखना यह होगा

बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की टिकट को लेकर जो भी फैसला हो, लेकिन हिमांशु मिश्रा उर्फ विक्की भरतौल का नाम इस समय सबसे चर्चित और मजबूत दावेदारों में शामिल है। अब देखना यह होगा कि पार्टी आलाकमान किसे मौका देता है और क्या युवा चेहरा बिथरी चैनपुर की सियासत में नया अध्याय लिखता है।

— विशेष संवाददाता, बिथरी चैनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *