हथनीकुंड बैराज यमुना नदी में विसर्जित की गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

मिर्ज़ापुर/सहारनपुर – देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रतन स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों को देश की विभिन्न 100 नदियों में प्रवाहित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी जा रही है। इसी कडी में हरियाणा में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की अगुवाई में अस्थि कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह अस्थि कलश यात्रा बहादूरगढ से चलकर सरस्वती नदी पिहोवा में अस्थि विसर्जन हुआ। इसी अस्थि विसर्जन यात्रा कुरूक्षेत्र से होते हुए जिला यमुनानगर के रादौर, दामला, जोडिया नाका, कैम्प व यमुनानगर शहर से होते हुए जगाधरी बुडिया चौक पहुंची और इसके बाद छछरौली अनाज मंडी व खिजराबाद से होते हुए हथनी कुण्ड बैराज पहुंची।
हथनी कुण्ड बैराज स्थित यमुना नदी में भजनोंं व मंत्रोंच्चारण के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रतन स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों को यमुना नदी में प्रवाहित कर उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित की। स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां यमुना नदी में विसर्जित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रतन स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पूरे देश में विसर्जित की जा रही है व प्रदेश में पवित्र नगरी पिहोवा व हथनी कुण्ड बैराज पर यमुनानदी में अस्थियां विसर्जित की गई। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के सभी लोग भारत रतन श्री अटल जी को अपने श्रद्वासुमन अर्पित कर रहे है और उन्हें श्रद्वाजंलि देकर उनकी आत्मा शान्ति के लिए दुआएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर समाज के सभी लोग इस अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजनैतिक जीवन में हमें उनसे बहुत सी बातें चाहे वह राजनीतिक, सामाजिक व उदारता की हो, उनसे सीखने का मौका मिला है। उनके द्वारा लिखी गई कविताओं में एक एक शब्द अपने आप में परिपूर्ण रहा है और उनकी कविताओं में अपनापन व प्यार झलकता है। उनके विचारों में देश के प्रति कुछ करने की लालसा रहती थी।
उन्होंने कहा कि उनकी कवितांए सर्वजन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और देश के मीडिया ने उनकी कविताओं को जन-जन तक पहुंचा कर देश की जनता के हित में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे अलौकिक व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश को ऐसा नेता मिलना बहुत ही मुश्किल हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा में बड़े प्रोजैक्टों का नाम स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर रखने का विचार प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कुण्डली-मानेसर-पलवल हाईवे, बाढसा में स्थित कैंसर संस्थान, हिसार में बन रहे एयरपोर्ट का नाम स्व. श्री अटल जी के नाम पर रखा जाना प्रस्तावित है और जल्द ही बड़े प्रोजैक्टों के नाम स्व. श्री अटल जी के नाम पर होगें। यह नाम केन्द्र सरकार की ओर से रखे जाने हैं। पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री महोदय से पूछा कि क्या अटल जी की कविताएं स्कूली पाठयक्रम में पढाई जाएगी तो उन्होंने कहा कि जाहिर सी बात है कि उनकी जो कविताएं है वह सर्वजन के लिए महत्वपूर्ण है। हथनी कुण्ड बैराज का नाम अटल जी के नाम पर रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात कैबिनेट के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में जहां जहां अस्थि कलश यात्राएं चलाई जा रही है वहां पर हजारों की संख्या में लोग स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्वाजंलि अर्पित कर अस्थि कलश यात्रा का स्वागत कर रहे है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2018 को पूरे प्रदेश की ओर से रोहतक में श्रद्वाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
हथनी कुण्ड बैराज पर यमुनानदी के किनारे पर स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि विसर्जन के के समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कवंरपाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज,शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार,शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।