हत्याकांड मे एक साल से फरार चल रहा 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बरेली। शहर के कटरा चांद खां में पिछले वर्ष जून में सचिन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले मे मृतक के भाई कपिल मौर्य ने छह नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे पांच लोगों को पुलिस ने 14 जून को ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक आरोपी संचित उर्फ गंठा फरार चल रहा था। मगर रविवार को बारादरी पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। बाकी अन्य अज्ञात बदमाशो की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी संचित उर्फ गंठा उर्फ छोटा पंडित फरार चल रहा था। वह आस-पास के राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। एक जगह जहां रह लेता वहां दोबारा नहीं जाता था। इसलिए पुलिस को उसे पकड़ने मे कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था। मगर रविवार को बारादरी पुलिस ने उसे आजाद नगर के भारत पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। फरार चल रहे आरोपी पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद पुलिस ने अब उसे एक अदद तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।