स्वीप फड़ प्रदर्शन 251 मीटर एवं 51 मीटर कपड़े पर राजस्थानी कला के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

राजस्थान/बाड़मेर- नगर निकाय आम चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला कलक्टर कार्यालय में स्वीप फड़ का प्रदर्शन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने 251 मीटर कपड़े पर तैयार की गई स्वीप फड़ तथा 51 मीटर कपड़े पर बनाई गई स्वीप फड़ का अवलोकन किया। फड़ में राजस्थानी लोक कला एवं चित्रांकन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।स्वीप फड़ में मतदाता जागरूकता संदेशों, प्रेरक नारों, मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं तथा निर्वाचन संबंधी नवाचारों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। राजस्थानी कला की पारंपरिक शैली के माध्यम से मतदान के महत्व को आमजन तक पहुंचाने का यह नवाचार मतदाताओं को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने स्वीप फड़ का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की तथा इसे और अधिक विस्तारित रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वीप गतिविधियों को निरंतर एवं व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर नरेन्द्र कुमार, स्वीप टीम की सदस्य उप प्राचार्य डॉ. रामेश्वरी चौधरी, अध्यापक विजया कुमारी एवं उषा सहित उपस्थित कार्मिकों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *