स्मैक के खिलाफ महिला ने खोला मोर्चा, की शिकायत

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र मे पुलिस की मिलीभगत और लापरवाही के कारण धड़ल्ले से स्मैक का कारोबार चरम पर है। जिसको लेकर स्थानीय महिला ने मोर्चा खोल दिया है। महिला का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ रही स्मैक की तस्करी से क्षेत्र के बच्चे और युवा नशेड़ी बन गए हैं। जो उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। महिला का यह भी कहना है कि उसका पति और भाई भी स्मैक पीने लगे है। जिसके बाद महिला ने स्मैक बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर स्मैक बेचने वालों की जानकारी दी। अधिकारियों ने जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। थाना बारादरी क्षेत्र में सैलानी निवासी फिरोज की पत्नी जैनब ने बताया कि उनके घर के पास ही रहने वाला एक युवक स्मैक की तस्करी करता है। इसके साथ ही वह अन्य युवाओं को भी स्मैक पीने का आदी बना रहा है। महिला ने बताया कि क्षेत्र में युवक धड़ल्ले से स्मैक बेच रहा है। उसका पति फिरोज और भाई साहिल भी स्मैक पीने के आदी हो गए है। जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता है। बारादरी पुलिस पर आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस स्मैक तस्कर के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। महिला ने बताया कि एक मैदान में हर समय स्मैक पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है जो लोग नशे की हालत में वहां से गुजरने वाली महिलाओं को छेड़ने के साथ उन पर फब्तियां भी कसते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।