बरेली। पेट्रोल पंप मालिक के सौतेले भाई संग मिलकर एक बिल्डर ने पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लिया। पेट्रोल पंप मालिक को पुलिस के जरिये थाने मे बुलाकर हत्या करने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर इस मामले का मुकदमा बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज किया गया है। महानगर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार ने थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा को बताया कि मां भगवती किसान सेवा केंद्र नाम से उनका पेट्रोल पंप पुरनापुर मे है। पेट्रोल पंप संचालन मे रुपये की जरूरत पड़ी तो वर्ष 2020 में बिल्डर अवधेश के हाथ पेट्रोल पंप की एक चौथाई हिस्सेदारी बेच दी। इसके बाद अवधेश के मन में खोट आ गया और वह हिसाब किताब में गड़बड़ी करने लगा। सौरभ को अक्सर पेट्रोल पंप से भगा देता था। वर्ष 2025 मे सौरभ के सौतेले भाई प्रदीप कुमार को रुपये देकर उसकी पत्नी संघमित्रा व भाभी गौरी से पिटवाया। इसकी रिपोर्ट बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज कराई थी जिसमें चार्जशीट लग चुकी है। आरोप लगाया कि अब अवधेश पेट्रोल पंप के खातों का दुरुपयोग कर रहा है। पेट्रोल पंप पर रखे चेक से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। सौरभ कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को एसएसपी को पत्र देकर उन्होंने आरोपियों की शिकायत की थी। वर्ष 2023 में अवधेश ने सौरभ की जमीन का एग्रीमेंट अपनी पत्नी कुसुम व साथी मोहित के नाम कराया था। अवधेश ने बिना रकम दिए जमीन से मिट्टी खुदवाकर बेच दी। पेट्रोल पंप के खाते से अवैध धन का लेनदेन किया जा रहा है। इस साल 24 मार्च को दरोगा ने कॉल कर बिथरी चैनपुर थाने बुलाया था और इंस्पेक्टर के कमरे में धमकाया था। दरोगा व इंस्पेक्टर उठकर बाहर गए तो अवधेश ने हत्या कराने की धमकी दी। थाने के बाहर जातिसूचक टिप्पणी की। एसएसपी के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सौरभ का आरोप है कि अवधेश ने धमकी देते हुए कहा कि पीलीभीत बाइपास गोलीकांड मे उसकी जेसीबी थी फिर भी वह जेल नही गया जबकि उसे छोड़कर बाकी लोग जेल गए थे। इस पर सौरभ मुश्किल से जान बचाकर आए। 16 अप्रैल 2026 को अवधेश ने मुन्नालाल के घर बुलाकर पिस्टल के बल पर फर्जी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराए। खुद को सौरभ की आधी संपत्ति का मालिक दर्शा दिया। सौरभ ने अवधेश के खिलाफ दर्ज मुकदमों की फेहरिस्त एसएसपी को सौंपी है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ अगर कुछ पुराने मामले हैं तो उनकी सूची भी निकाली जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
