सेवाभारती सादड़ी नगर में कर रही कार्य विस्तार

राजस्थान/सादडी- नगर के मेघवालो का बडा बास में बाबा रामदेव बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
सेवाभारती तहसील मंत्री नारायण राईका ने जानकारी दी कि सेवाभारती बाली के द्वारा मेघवालो का बडा बास में बाबा रामदेव बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जिसकी सार संभाल नगर ईकाई करेगी।
शुभारंभ के अवसर पर प्रांत सहमंत्री विजयसिंह माली ने सेवाभारती का विस्तार से परिचय दिया| जिला मंत्री मोहनलाल सोलंकी ने कहा कि सेवाभारती सेवा, संस्कार, स्वालंबन,शिक्षा, समरसता का कार्य करती है| तहसील मंत्री नारायण राईका ने केन्द्र पर भैया बहिनो को प्रार्थना का लय मे दोहरान कराया एवम संबोधित करके कहा कि बच्चों को नियमित संस्कार केन्द्र पर आने को कहा| इस अवसर पर स्थानीय निवासी केवलराम मेघवाल, विजयसिंह माली,मोहनलाल सोलंकी, दिनेश लुणिया, प्रकल्प प्रमुख एवं भैया बहिन उपस्थित थे|
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।