सेवाभारती का दो दिवसीय प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग नागौर में सम्पन्न

नागौर/राजस्थान – सेवाभारती जोधपुर प्रान्त के नागौर में चल रहे दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह आयोजित हुआ।
सेवाभारती पिछड़ी जातियों और अभावग्रस्त लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य संचालित करती हैं।
इस संगठन में कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध होता है, सेवाभारती बालसंस्कार केंद्र, झोला पुस्तकालय, स्वम सहायता समूह, निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, सत्संग केंद्र, चल चिकित्सालय आदि विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही हैं।
सेवा भारती सामाजिक समरचता के लिये भी विभिन्न कार्यक्रम समाज और सेवा बस्ती के बीच आयोजित करती है। ज्ञात रहे कि सेवाभारती के देशभर के सेवाबस्ती में 56739 से अधिक सेवाकार्य चल रहे है।
अतः सेवाभारती अपने कार्यकर्ताओं के सार सम्भाल के लिए छोटी इकाई से बड़ी इकाई तक प्रशिक्षण, आत्मचिंतन आयोजित करती हैं।
इसी उद्देश्य के लिए सेवाभारती जोधपुर प्रान्त का प्रशिक्षण वर्ग नागौर में आयोजित किया गया जिसमें 16 जिलो के कुल 80 दायत्ववान कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया एवम प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में सेवाभारती के क्षेत्रीय सरंक्षण संत रामनाथ अवधूत , क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, प्रांत संगठन मंत्री गोविन्द शाह,प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली, ढगलचंद मकवाना, कुंज बिहारी , दिनकर पारीक , एवम कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
– दिनेश लूणिया रिपोर्ट ,राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।