सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अभिमन्यु सिंह क्षेत्र में डोर-टू-डोर कर रहें है जनसम्पर्क

आजमगढ़- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अभिमन्यु सिंह लगातार क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। जिसके तहत सोमवार को आजमगढ़ लोकसभा सीट के मेंहनगर विधानसभा में डोर-टू-डोर पहुंचकर जनसम्पर्क कर रहे है। इस दौरान अभिमन्यु सिंह ने सभी से बताया कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर निर्धनों, उपेक्षितों की आवाज है और वे उन्हीं का विकास चाहते है, इसीलिए वे भाजपा जैसी पार्टी से भी दो-दो हाथ करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंदर से खोखली है। भाजपा को कोई स्थानीय प्रत्याशी भी नहीं मिल रहा है, दूरदराज से उम्मीदवार लाकर अपने राजनीति को आगे बढ़ा रही है वहीं सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव चुनाव जीत भी जायेंगे तो आजमगढ़ में मुलायम सिंह यादव की तरह झांकने तक भी नहीं आयेंगे जबकि आजमगढ़ में प्रत्याशी के रूप में जनपद का लाल होना चाहिए जनता अपनी सुख-दुख बता सकें। ऐसे में सुभासपा को मजबूत बनाये ताकि जनपद का विकास हो, आमजन की आवाज संसद तक पहुंच सकें। इस अवसर पर वकील चौरसिया, मानिकचंद, फखरे आलम, जमशेद, मुन्ना आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।