सिस्टम से फिर हारी जिंदगी: पुलिस ने नहीं सुनी तो 50 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान

मथुरा- मथुरा के थाना राया में शनिवार को समाधान दिवस में जहर खाकर पहुंचे 50 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। आरोप है कि व्यक्ति को पड़ोसी परेशान कर रहे थे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

थाना राया क्षेत्र के गांव नागल सुंदर सिंह (50 वर्ष) को पड़ोसी परेशान करते थे। पीड़ित सुंदर ने कई बार इसकी शिकायत थाना पुलिस से की थी। पड़ोसी महिला शनिवार को उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर गई थी। इससे वो बेहद परेशान घर से निकल गया।

रास्ते में सुंदर सिंह ने जहर खा लिया। इसके बाद राया थाना में आयोजित समाधान दिवस पहुंच गया। यहां उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था, जहां से उसे नयति में रेफर किया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना के संबंध में एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि पीड़ित समाधान दिवस में विषाक्त पदार्थ का सेवन करके पहुंचा था। परिजन पड़ोसी पर आरोप लगा रहे हैं। इन पर जांच की जा रही है। वहीं सुंदर सिंह की मौत के बाद घर पर कोहराम मचा हुआ है।

इससे पूर्व सुरीर कोतवाली में पीड़ित दंपती ने खुद को आग के हवाले कर दिया था, जिन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई थी। यह मामला लखनऊ तक पहुंचा था। कई पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।